देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। राजधानी के सर्किट हाउस में शनिवार को 'माल्टा सनो, घाम तापो' की थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय माल्टा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का माल्टा दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही 'माल्टा मिशन' शुरू करेगी और दिल्ली में भी भव्य माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ताकि स्थानीय उत्पादकों को बड़ा बाजार मिल सके। सिट्रिक क्रांति से आएगी समृद्धि महोत्सव का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से आए उत्पादकों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में महक क्रांति सफल हो रही है, उसी तर्ज पर अब 'सिट्रिक क्रांति' के जरिए आर्थिकी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने माल्टा और गलगल के बड़े बागान स्थापित...