हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी। भाकपा (माले) ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित 'वीआईपी' की भूमिका को हत्या का मुख्य कारण बताया है। शुक्रवार को पार्टी के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने प्रेस को बयान में कहा कि बिना वीआईपी की पहचान और सजा के बना न्याय असंभव है। उन्होंने कहा कि यह मामला महिलाओं की सुरक्षा व पर्यटन में 'थाईलैंड मॉडल' रोकने का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि माले एकजुटता जताते हुए 11 जनवरी को प्रदेशव्यापी बंद व सुप्रीम कोर्ट निगरानी में सीबीआई जांच के लिए सड़क पर उतरेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...