सीवान, दिसम्बर 25 -- एसपी से मिला माले का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रेसवार्ता कर माले नेताओं ने दी पूरे मामले की विस्तृत जानकारी फोटो संख्या - 12 कैप्शन - प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, माले जिला सचिव हंसनाथ राम व अन्य। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाकपा माले ने माले नेता विकास यादव व सोहेल मांझी को केस में फंसाने की साजिश की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्टी ऑफिस में बुधवार को प्रेसवार्ता कर माले नेताओं ने यह बात कही। माले जिला सचिव हंसनाथ राम, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव,अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के विकास यादव और सोहेल मांझी को साजिश कर के केस में फंसाया जा रहा है। जिला प्रशासन से हमलोग मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच हो। भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि एक दिसंबर 2023 को गांजा,स्मैक, और शराब माफिया कल...