जहानाबाद, जनवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर में रविवार को माले ने मताधिकार बचाओ संविधान बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सभा की गई। सभा में पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि भाजपा स्वायत्त संस्था चुनाव आयोग के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी है। एसआईआर के जरिए भारत के नागरिकों को वोट देने से वंचित कर किसी खास वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। जबकि संविधान में चुनाव आयोग को कहीं पर नहीं लिखा है कि नागरिकता की जांच करें। बिहार में बुलडोजर राज लाकर गरीबों के घर उजड़ा जा रहा है। गांव गांव नोटिस जारी किया जा रहा है। भाजपा के जुमला में फंसकर आज गरीब पछता रहे हैं। भाजपा सरकार में बेटियां आज सुरक्षित नहीं है। मार्च में जिला सचिव जितेंद्र यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो- 25 जनवरी अरवल- 21 कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.