देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। कामरेड शिवाजी राय के नेतृत्व में भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव, जिला सचिव जिला जीरा भारती और गिरफ्तार ग्राम वासियों को तत्काल रिहा करने सहित पांच सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया। इसमें प्रदेश सचिव सुधाकर यादव और राज्य कमेटी की सदस्य कामरेड जीरा भारती को रिहा करने की मांग की। उक्त दोनों नेताओं को मिर्जापुर में तीन जनवरी को अदलहाट थाना क्षेत्र में तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक दिवंगत सदस्य की बनारस में अंत्येष्टि से लौट रहे थे। ज्ञापन में कहा है कि पुलिस ने बिना कोई कारण व कोई वारण्ट दिखाये गिरफ्तार किया। करीब 24 घंटे बाद पार्टी को पता चला कि उन दोनों नेताओं को गिरफ्तारी के दिन ही मिर्जापुर जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि कामरेड सुधाकर यादव व कामरेड जी...