आरा, जनवरी 19 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के धनछुहां गांव में भाकपा माले के प्रतिष्ठित किसान नेता रहे रामकिशोर राय की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान ने की, जबकि संचालन तरारी के भाकपा माले सचिव उपेंद्र भारती ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज मंजिल, तरारी के पूर्व भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव, जिला सचिव जवाहर लाल सिंह और तरारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मदन सिंह चंद्रवंशी उपस्थित रहे। सभा में रामदत्त राम, पृथ्वीनाथ राम, गोरख राम, भीखर राम, मो. मोबिन सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...