नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बिहार में माले नेता और विधानसभा चुनाव लड़ चुके जितेंद्र पासवान को एक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दी गयी है। गोपालगंज जिला सत्र न्यायाधीश 12 धीरज कुमार मिश्र की कोर्ट ने विजयीपुर के चर्चित छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में माले नेता इन्नौस के प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान सहित दो को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 50-50 हजार का अर्थदंड भी लगाया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने विजयीपुर थाने के छितौना निवासी जितेंद्र पासवान व कोरेया गांव के श्रीराम भगत को सजा सुनाई। इस मामले में मुखिया और उसके पुत्र की जमानत खारिज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। दोनों भूमिगत हो गए है। कोर्ट के फैसले के बाद दोनों को मंडल कारा गोपालगंज भेज दिया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से 10 और बचाव पक्ष की तरफ से 17 ने गवाही दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.