धनबाद, जनवरी 16 -- अलकडीहा। गोलकडीह में भाकपा माले की ओर से शुक्रवार को बगोदर के पूर्व विधायक कामरेड महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर बिंदा पासवान, राजेन्द्र पासवान, कामता पासवान, हरेंद्र निषाद,राजेश बिरुआ,सपन पासवान,राजेश पासवान,मनिष यादव, माधुरी देवी,उषा देवी,आशा देवी,संगीता देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.