समस्तीपुर, फरवरी 9 -- चकमेहसी। कुढ़वा पंचायत के चकहैदर एवं बेलसंडी पंचायत के नया टोल में भाकपा माले के तीन शाखाओं का सम्मेलन एवं पुनर्गठन प्रखंड कमिटी सदस्य बौएलाल साह के पर्यवेक्षण में शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें तीनों शाखाओं में क्रमश: अर्जुन राम,विकास राम एवं रामकरण साह शाखा सचिव चुने गए। दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान में शाखाओं से बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। अष्टयाम महायज्ञ को ले निकाली कलश यात्रा चकमेहसी। सोमनाहा पंचायत के मनियारपुर के जय छतरी स्थान ब्रह्मस्थान पर आयोजित अष्ट्याम महायज्ञ को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जय छतरी स्थान ब्रह्मस्थान से बूढ़ी गंडक नदी के बिरौली घाट पहुंची। जहां से जल बोझकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा में 151 कुंवा...