आरा, जुलाई 10 -- पीरो, संवाद सूत्र। भाकपा माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पीरो प्रखंड के दो गांवों में गुरुवार को दुष्कर्म की शिकार पीड़िताओं के घर पहुंची। भुलुकुआ गांव में पीड़िता के दादाजी ने जांच टीम को बताया कि पीड़िता गांव के ही मध्य विद्यालय में पढ़ती थी और तीन जुलाई को टिफिन के समय लड़कों ने उठा लिया। पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। जांच टीम में शामिल नेताओं ने कहा बिहार में बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन अपराधियों और बलात्कारियों को न प्रशासन से भय है न कानून से । जांच टीम ने मांग की है कि बलात्कार के दोनों मामलों में सरकार जल्द गिरफ्तार करे और कड़ी से कड़ी सजा दे और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की गारंटी करे। जांच टीम में पीरो के पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, आइसा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.