अंबेडकर नगर, जून 21 -- मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कालेज मालीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने योगाभ्यास किया। योग शिविर में भाजपा नेता एवं भारतीय बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनूप बारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुदीप मिश्र, माया यादव प्रधान, चंद्र शेखर, कार्यक्रम संयोजक लाल कृष्ण यादव, उत्कर्ष पाण्डेय, संतोष विश्वकर्मा, शिव कुमार विश्वकर्मा, विनय अग्रहरि, उत्तम उपाध्याय व अन्य लोगों ने योग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...