रांची, नवम्बर 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड गौरव दिवस एवं बाल दिवस पर शुक्रवार को बाल कल्याण संघ द्वारा मालियादा में गौरव यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों, झंडों और नारों ने पूरे गांव में झारखंडी संस्कृति, आदिवासी गौरव और सामुदायिक एकता का संदेश फैलाया। इस यात्रा में भगवान बिरसा मुंडा की वीर गाथा का विशेष उल्लेख किया गया, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे जैसे नारे भी गूंजे। साथ ही भगवान बिरसा के संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए उनके महान प्रयासों और आदिवासी समाज को संगठित करने की प्रेरणादायी कथा को स्मरण किया गया। ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा को धरती आबा के रूप में श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इसी क्रम में बाल दिवस पर बच्चों द्वारा पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.