वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के अंतर-संकाय युवा महोत्सव 'स्पंदन-2026' का शुभारंभ शनिवार को पद्मश्री मालिनी अवस्थी के सधे सुरों और युवाओं की असीम ऊर्जा के साथ हुआ। एम्फी थिएटर स्थित विशाल पंडाल में लोकगीतों की प्रस्तुति के दौरान युवाओं ने सुर में सुर मिलाकर यह साबित किया कि लोक विधाएं विभिन्न रूपों में नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंच रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों, संकायों और महाविद्यालयों की संयुक्त शोभायात्रा से हुई, जिसमें 'विविधता में एकता' की भावना स्पष्ट रूप से झलकी। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने काशी की सांगीतिक संवेदनशीलता का उल्लेख कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.