गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोहना रोड स्थित बिल्डर ऑफिस पर सेक्टर-37सी के प्रोजेक्ट नाइनेक्स आरएमजी रेजिडेंसी के खरीदारों ने मालिकाना हक के लिए प्रदर्शन किया। खरीदारों ने बैनर लेकर आक्रोश जताया। खरीदारों का आरोप है कि ओसी नहीं लेना, लाईसेंस नवीनीकरण समय से नहीं करना, फ्लैटों की रजिस्ट्री न कराने पर खरीदारों को दो प्रतिशत देरी शुल्क बैंको को अतिरिक्त ब्याज के रूप में देना पड़ रहा है। सेक्टर-37सी में किफायती आवासीय नाइनेक्स आरएमजी रेजिडेंसी प्रोजेक्ट लांच किया गया था। इसमें कुल 724 फ्लैटों को खरीदारों की ओर से बुक कराए गए थे। वर्ष 2020 में प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बिल्डर की ओर से लोगों को रहने के लिए फ्लैट देना शुरू कर दिया था। लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद नगर योजनाकार विभाग से कब्जा प्रमाण पत्र (ओसी) नहीं लिय...