पीलीभीत, अगस्त 6 -- लालपुर। संवाददाता गन्ना तैयार होने और बारिश शुरू होते ही नेपाल के हाथियों की दस्तक पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई। हाथियों के उत्पात की सूचना पर वन कर्मियों ने हाथियों को खदेड़ा और वनाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद निगरानी को बढ़ा दिया गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में मंगलवार की रात नेपाली हाथियों ने प्रवेश कर लिया। माला रेंज में पहुंचे नेपाल के हाथियों ने कंपाउंड 126 में जाल को तोड़ दिया और माला बीट में स्च्छंद रूप ये यहां वहां घूमते फिरते देखे गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। इनकी सटीक लोकेशन लेकर अधिकारियों को जानकारी दी गई। हाथियों की गतिविधियों पर वन कर्मी नजर रखे हुए हैं। अभी कुछ समय पहले ही नेपाली हाथी वापस हुए थे और फिर दोबारा से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में प्रवेश कर लिया है।...