पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 के लिए पीटीआर की पांचों रेंज में कैमरा ट्रैप लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार को माला रेंज में भी कैमरों को लगा दिया गया है। सोमवार को औपचारिक रूप से गणना का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस बार पीटीआर में एक साथ बाघ गणना का काम किया जाएगा। जबकि पूर्व में अलग अगल रेंज में गणना की जाती थी। पीटीआर में बाघ गणना का काम मई 2026 तक पूरा किया जाना है। अब तक पीटीआर में 71 से अधिक बाघों की संख्या पिछली बार की गणना में सामने आ चुकी है। अब मई तक गणना करके यहां से पूरा ब्योरा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भेजा जाएगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हरीपुर, दियोरिया और बराही, महोफ व माला रेंज में कैमरे लगाए जा चुके है। पीटीआर में इस बार 616 कैमरा ट्रेप लगा कर गणना कराई जा रही है। राष्ट्रीय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.