बुलंदशहर, जून 23 -- अगौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालागढ़ में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की अनियमितता सामने आई है। डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी है। मामले में सचिव और प्रधान के खिलाफ अब कार्यवाही की तैयारी है। मालागढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान जगजीवन सैनी और सचिव श्रुति सक्सेना पर ग्रामीण अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने विकास विकास कार्यों की राशि में गबन व अनियमितताओं आरोप लगाए थे। आरोप लगाया कि स्टेबलाइजर के नाम पर 12,800 का भुगतान अपने निजी खाते में किया गया है। प्रधान ने अपने सगे संबंधियों के नाम पर भी एक लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई है। 1.19 लाख रुपये की राशि अलग-अलग खातों में डाली गई है। ई-रिक्शा, साफ-सफाई के नाम पर भी लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। तालाब की सफाई के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.