गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ मालवीय नगर मंडल की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा महादेव झारखंडी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ के बाद मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट की संस्तुति पर मंडल उपाध्यक्ष मनीष कुमार, अभिषेक कुमार, गणेश विश्वकर्मा, अंजलि को घोषित किया गया। इसी क्रम में महामंत्री ओम प्रकाश उर्फ संजय निषाद, दुर्गेश मिश्रा, मंत्री मनोज निषाद, राजवर्धन, राम नरेश भारती, अजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता गणेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अरविंद गौड़ को मनोनीत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.