बदायूं, दिसम्बर 24 -- बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम जयंती समिति द्वारा 25 दिसबंर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की 164 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह के दौरान सबसे पहले मालवीय आवास गृह पर मालवीय जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक यज्ञ होगा। इसके बाद समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...