अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रनिर्माण में मूल्य, शिक्षा और नैतिकता की जो मशाल भारत रत्न मदन मोहन मालवीय ने जलाई, वह आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही है। यही भाव रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित जन्मदिवस समारोह में उभरकर सामने आया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष बीएल शर्मा ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार और राजनारायण ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष भूदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नेकराम शर्मा, जिलाध्यक्ष जेसी शर्मा और महानगर अध्यक्ष बीएल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अत...