गिरडीह, जनवरी 1 -- झारखंडधाम/रेम्बा/हीरोडीह, हिटी। पहली जनवरी की सुबह लोग नए साल का इस्तकबाल अपने अपने तरीके से कर रहे थे। रेम्बा पंचायत के मलहो रतनपुरा और फतहा पंचायत के कुरुमडीहा के सैकड़ों लोग जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर रतनपुरा के पास टायर जलाकर और थोड़ी दूर पर एक युवक के शव को रख जाम किए हुए थे। कुरुमडीहा गांव का राजेश साव (26) सड़क दुर्घटना में बुधवार शाम में घायल हो गए थे। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसी के शव को गुरुवार सुबह सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा के निर्देश पर एएसआई डी के सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। जिप सदस्य विजय पांडेय, अशोक पासवान, धुरैता मुखिया प्रदीप सिंह, रेम्बा के पंसस प्रतिनिधि दिनेश साव, जीवलाल साव,अनिल साव, अमित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.