चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डिंबुली के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल 33 वर्षीय युवक क नाम बबलू गोप है। वह मनोहरपुर के डिंबुली गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार बबलू अपने बाइक से मनोहरपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही एक 407 मालवाहक गाड़ी उसे ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना से बबलू के दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...