वाराणसी, मई 13 -- सारनाथ, संवाददाता। फरीदपुर (सारनाथ) में रिंग रोड पुलिया पर मंगलवार भोर में खड़े मालवाहक में पीछे से पत्थर लदा ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सारनाथ थाने के उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे पत्थर लदा मालवाहक सड़क किनारे खड़ा था। इसी समय अहरौरा से पत्थर लादकर दुर्गवा (चौबेपुर) निवासी 28 वर्षीय मनोज यादव कुशीनगर जा रहा था। रिंग रोड पुलिया पर ट्रक मालवाहक में पीछे से जा भिड़ा। गंभीर रूप से जख्मी मनोज यादव को सारनाथ पुलिस ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे मालवाहक के चालक नीरज कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.