गिरडीह, फरवरी 15 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चकाई रोड पर पथराटांड़ गांव के पास शुक्रवार देर रात चावल लदा मालवाहक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन का चालक सुरेन्द्र राम गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। घटना की सूचना के बाद देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल हुए चालक बिहार चकाई थाना क्षेत्र के चकाई गांव के सुरेंद्र राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...