सिमडेगा, फरवरी 1 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलिगुड़ के पास बने पक्का बांध पुलिया पर एक मालवाहक ट्रक पुलिया में धंस गया। घटना रविवार के सुबह की है। बताया गया कि ओडिसा के राजगांगपुर सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड कर ट्रक बेहरीनबासा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पुलिया धंस गई। नए बने पुलिया पर अप्रोच पथ का निर्माण नहीं किया गया है जिससे पुराने पुलिया पर ही आवागमन हो रही है और बड़ी घटना हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...