समस्तीपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसनगर समस्तीपुर मुख्य सड़क के केशोपट्टी गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह माल वाहक टेंपो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां एक जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजना गांव के नागेश्वर शाह उर्फ बाउन शाह के 40 वर्षीय पुत्र संतलाल शाह के रूप में हुई। वहीं जख्मी युवक अंजना गांव के ही जतिन कुमार एवं खजूरी के चकजाफर गांव के विकेश कुमार के रूप में हुई। दोनों जख्मी युवक का इलाज पटना में कराए जाने की बात परिजन ने बताई। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के समीप से पुलिस ने बाइक और मालवाहक टेंपो को जप्त कर थाना ले आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.