वाराणसी, फरवरी 24 -- जक्खिनी, संवाद। राजातालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मंगलवार को मालवाहक के धक्के से गिरी दीवार के मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एक बच्ची जख्मी हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। मुआवजे के आश्वासन पर आक्रोशित लोग शांत हुए। गांव के महादेव बिंद के घर उनकी बेटी जानती देवी अपने छह साल के बेटे अनुराग उर्फ कल्लू के साथ आई थी। मंगलवार को दिन में बोरिंग का सामान लदा मालवाहक बैक हो रहा था। उसके धक्के से पास की एक कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में अनुराग, पास से गुजर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी, उसकी चार साल की भतीजी लक्ष्मी दब गईं। लोग मलबा हटाकर तीनों को सीएचसी आराजी लाइन ले गए। जहां अनुराग को मृत घोषित कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर लक्ष्मी को बीएचयू ट्रामा ...