जौनपुर, फरवरी 5 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊंपुर गांव में बुधवार की शाम मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गौराबाशापुर क्षेत्र निवासी जयप्रकाश अपने मित्र सनोहर कुमार के साथ वाराणसी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। थानागद्दी-सिंधौरा मार्ग पर नाऊपुर गांव के पास सामने से आ रही मालवाहक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मालवाहक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जय प्रकाश के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थान...