वाराणसी, फरवरी 18 -- कछवांरोड। कछवां-कपसेठी मार्ग पर मंगलवार दोपहर छतेरी (मानापुर) गांव के सामने मालवाहक और बाइक में टक्कर में आढ़ती की मौत हो गई। शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार भोर में सांस टूट गई। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया निवासी 47 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पटेल बाइक से कपसेठी दवा लेने जा रहे थे। उसी समय कपसेठी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार राख लदे मालवाहक ने सामने से टक्कर मार दी। सुरेंद गम्भीर रूप से घायल हो गए। मालवाहक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। चौकी प्रभारी कछवांरोड रामचंद्र यादव ने सुरेंद्र सिंह पटेल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मालवाहक चालक भाग निकला। पुलिस ने क्रेन से मालवाहक को सीधा करवाया और आवागमन शुरू कराया। सुरेंद्र का चित्रसेनपुर (कछवांरोड) सब्जी मंडी में आढ़त है। उनको दो पुत्र, एक पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.