देहरादून, दिसम्बर 19 -- मालरोड पर तेज गति व नशा कर वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए डा. नीरज सिंघल ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थल मॉल रोड पर इन दिनों दोपहिया वाहनों की अत्यधिक तेज गति तथा शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मॉल रोड एक अत्यंत संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक, बच्चे एवं बुजुर्ग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लेकिन दोपहिया वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाना तथा कुछ चालकों का नशे की हालत में वाहन चलाना जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कहा कि कई बार घटनाएं हुई हैं व कई बार होते-होते बची हैं। मॉल रोड क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, गति सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.