पौड़ी, मई 17 -- कोटद्वार क्षेत्र में मालन नदी पर मानसून से पूर्व प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सिंचाई विभाग, राजस्व व वन विभाग के अफसरों को संयुक्त निरीक्षण कर सभी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा की दृष्टि से मालन नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के कार्य जल्द पूरे किए जाए। शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि मालन नदी पर मानसून से पहले सुरक्षा के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कर लिए जाए। इन कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दुगड्डा अनिल कुमार, अवर अभियंता विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.