साहिबगंज, फरवरी 20 -- साहिबगंज। मालदा रेल मंडल की ओर से सूचना दी गई कि रेलखंड के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-1 एवं 2 के मध्य 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण के लिए स्टील गर्डर लॉन्चिंग होना है। इसको लेकर 22 फरवरी को पीरपैंती रेलवे स्टेशन की सभी लाइन सहित साइडिंग पर 06.10 मिनट का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से अपराह्न 04.10 बजे तक होगा। इस कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द तो कुछ को पुनर्निर्धारित कर परिचालन होगा। ट्रैफिक व पावर ब्लॉक को लेकर भागलपुर-साहिबगंज डेमू (73420), साहिबगंज-भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर (63411/63412 ) का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं रामपुरहाट-गया पैसेंजर (53403) को पुनर्निर्धारित कर उसे रामपुरहाट से तीन घंटे विलंब से खोला जाएगा। अन्य ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्...