बोकारो, जून 14 -- बोकारो स्टील सिटी के पॉस इलाके मालती लग्जरी में उपायुक्त बोकारो की ओर से गठित जिला धावा दल ने बाल मजदूरी के मामले में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। धावा दल ने शामिल जिला बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई,चाइल्ड लाइन, सहयोगिनी सहित पुलिस बल की ओर से एक 10 वर्षीय बच्ची का रेस्क्यू किया गया। बोकारो श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू की गई बालिका छपरा बिहार की रहने वाली है। जिसे घरेलू काम करने के लिए लाया गया था। मालती लग्जरी के एक प्लॉट में बच्ची से जबरन काम करवाया जाता था। बच्ची अपना नाम तक नहीं लिख पा रही थी। रेस्क्यू किए गए बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश अनुसार बच्ची का काउंसलिंग कर बालिका गृह धनबाद भेज दिया गया है। इस दौरान रेस्क्यू टीम में समन्वयक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.