बेगुसराय, मार्च 28 -- बरौनी,निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान मालती गांव निवासी राजन कुमार की 22 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका को लगभग एक वर्ष की पुत्री भी है। मृतका विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी निवासी अरविंद सिंह की पुत्री थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता व अन्य परिजन भी पहुंच गए हैं। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले घर से फरार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.