नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बिग बॉस 19 का पहला टिकट टु फिनाले गौरव खन्ना को मिल गया है। बिग बॉस का गेम जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घरवालों के बीच तनाव भी बढ़ रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली। मालती चाहर फरहाना भट्ट को लात मारती नजर आती हैं। वो फरहाना से कहती हैं कि सड़क पर रह रहे लोग भी उनसे अच्छे होते हैं। इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं।फरहाना और मालती के बीच जोरदार लड़ाई जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पेज पर मालती और फरहाना की लड़ाई का ये प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया- टकरार शुरू हो चुकी है मालती और फरहाना के बीच। क्या ये सिर्फ हीटेड मूमेंट है या शुरू होगा एक नया वार?शहबाज से फरहाना ने क्या कहा? प्रोमो की शुरुआत में ...