बक्सर, अप्रैल 14 -- बोले बक्सर पेज के लिए साइड स्टोरी बक्सर, निज संवाददाता। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे मालगोदाम रोड अत्यंत जर्जर हो गया है। आलम यह है कि सड़क कच्ची और धूल से भरी है। वहीं, इस मार्ग में आधा दर्जन बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। सनद रहे कि, यह रोड आगे रेलवे गुमटी होते हुए इटाढ़ी रोड से जुड़ता है। लिहाजा, पूरे दिन इस मार्ग में वाहन सहित पैदल राहगीरों का आवागमन लगा रहता है। इस मार्ग के उबड़-खाबड़ होने के चलते खासकर ई-रिक्शा कई बार पलट चुके हैं। यात्रियों का कहना है कि यह मार्ग महत्वपूर्ण होने के बावजूद रेलवे विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। अब गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में पूरे दिन इस सड़क पर धूल उड़ती रहती है। यात्रियों का कहना है कि धूल के चलते बुजुर्गो, हृदय रोगियों और एलर्जी रोग से पीड़ित लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.