मधुबनी, सितम्बर 10 -- मधुबनी। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल माल गोदाम रोड एक बार फिर कूड़ा डंपिंग की समस्या से त्रस्त है। इस सड़क किनारे लगातार कचरा गिराए जाने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग और यहां से गुजरने वाले हजारों राहगीर बेहाल हैं। बीएन झा कॉलोनी सहित आस-पास के मोहल्लों के निवासियों का कहना है कि बदबू और गंदगी ने उनका जीना दूभर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मालगोदाम रोड पर पहले भी खुले में कचरा गिराया जाता था। उस समय लोगों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की थी। तब काफी मशक्कत के बाद निगम प्रशासन ने यहां कचरा डालने पर रोक लगाई और मिट्टी भरकर पेड़-पौधे लगाए गए। इससे यह इलाका कचरा मुक्त हो गया था और लोगों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब बीते छह महीने से फिर से यहां कचरा गिराया जा रहा है। नाक बंद कर लोगों के गुजरने की विवशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.