लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन के पश्चिमी केविन के 16 सीई रेलवे गेट के निकट शुक्रवार की रात करीब तीन बजे मालगाड़ी शंटिंग कर रहे डीजल ईंजन बफर तोड़ कर ट्रैक के नीचे उतर गई। इससे उस ट्रैक से घण्टो शंटिंग का कार्य प्रभावित हो गया। रेलवे कर्मी सूत्रों के अनुसार डीजल ईंजन में मालगाड़ी के 20 वैगन जोड़ कर शंटिंग किया जा रहा है। उक्त वैगनों को आरओएच शेड में रिपेयर के लिए ले जाना था। शंटिंग के लिए ईंजन उक्त वैगनों को लेकर आगे बढ़ी,लेकिन ईंजन नही रुकी और सीमेंटेड स्लीपर के बने बफर को तोड़ते हुए करीब 15 फिट आगे जमीन में चली गई। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी और आरपीएफ घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे। रेल कर्मियो की टीम भी वहां पहुंच कर तकनीकी मशीन से ईंजन को वापस पटरी पर लाने में जुट गई। इसमे करीब आठ घण्टे से अधिक समय लग गए। ...