रायबरेली, फरवरी 8 -- बछरावां,संवाददाता। रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के सारी खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के नीमटीकर गांव के पास शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे के करीब मालगाड़ी की चपेट में आए लगभग तीस वर्षीय एक युवक आ गया। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर आरपीएफ तथा पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.