वाराणसी, फरवरी 6 -- रामेश्वर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी-जंघई-लखनऊ रूट पर चौखंडी स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह मालगाड़ी (लॉन्गहाल) में हॉट एक्सल से आग लग गई। स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी को गेटमैन ने तत्परता बरतते हुए लाल झंडी दिखाकर रोक दिया। शंटिंग मास्टर ने आग बुझाई। इस दौरान अप और डाउन साइड की आधा दर्जन गाड़ियों को लूप लाइन से गुजारा गया। लॉन्गहाल (दो मालगाड़ियों को जोड़कर डबल इंजन से चलाना) शुक्रवार सुबह वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही थी। जब चौखंडी स्टेशन की मेन लाइन से गुजर रही थी तो ब्रेकवान से आठवें वैगन का एक्सल गर्म (हॉट एक्सल) होने से पहियों से चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर स्टेशन के प्वाइंट मैन पंकज कुमार तथा शंटिंग मास्टर पवन कुमार श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोका। रेलकर्मियों ने स्टेशन पर मौजूद अग्निशामक य...