कानपुर, जनवरी 3 -- रूरा। न्यू भाऊपुर से खुर्जा जाने वाली डीएफसीसी रेल लाइन में रूरा थाना क्षेत्र के पतरा हाल्ट स्टेश्न के पास शनिवार को डाउन ट्रैक पार करते समय नटपुरवा गांव का रहने वाला सफाई कर्मी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने व शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नटपुरवा रूरा निवासी पचास वर्षीय सफाई कर्मी वेद प्रकाश वर्मा शनिवार को किसी काम से पतरा गांव गया था। वहां से शाम को वह वापस घर लौट रहा था। पतरा हाल्ट स्टेशन के पास डीएफसीसी लाइन में खंभा नबर 527/8 के सामने डाउन ट्रैक पार करते समय वह कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। लोगों से जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी रान...