धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। आसनसोल मंडल के लहाबोन-सिमुलतला रेलखंड पर मालगाड़ी हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को भी कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। कई ट्रेनों को धनबाद स्टेशन होकर चलाया गया। इस कारण धनबाद रेल मंडल में ट्रैफिक तीसरे दिन भी व्यस्त रहा। इस दौरान कई ट्रेनें घंटों विलंब रहीं। तीसरे दिन भी मौर्य एक्सप्रेस गोमो-गया होकर चली, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस को डीडीयू होकर चलाया गया। रांची-गोड्डा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हरलाटांड़, हंसडीहा होकर चली। दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किऊल, तिलैया, बन्धुआ, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा-राजाबेड़ा होकर चलाई गई। गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हंसडीहा, हरलाटांड़, मोहनपुर, देवघर-जसीडीह होकर चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.