बरेली, नवम्बर 15 -- बरेली। किशनगंज से झारखंड के लिए माल लेकर जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे में शनिवार को अचानक आग सुलगती देखी गई। सूचना मिलते ही बरेली जंक्शन प्रशासन हरकत में आ गया। मालगाड़ी को मुख्य लाइन से हटाकर लूप लाइन पर रोका गया, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी एसएस, स्टेशन मास्टर और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि एक डिब्बे में रखे माल से धुआं उठ रहा था। सुरक्षा को देखते हुए डिब्बे को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया। जंक्शन पर मालगाड़ी में एक अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जाना था, लेकिन घटना के बाद प्रक्रिया रोक दी गई। इसके बाद प्रभावित डिब्बे से माल को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.