बरेली, जनवरी 17 -- फरीदपुर। लाइन पार मठिया के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने जान दे दी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक युवती लाइन पार मठिया के पास ट्रैक किनारे खड़ी थी। इस दौरान अपलाइन पर मालगाड़ी आई। जैसे ही मालगाड़ी करीब आई वह उसके आगे कूद गई। मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों पर युवती की जानकारी साझा की है। इंस्पेक्टर राधेश्य...