सोनभद्र, जनवरी 9 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्ति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरा गांव के समीप रेलवे लाइन पर कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हों गया। आनन फानन मे लोगों नें निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक मिसिरा रेलवे लाइन पास बस्ती निवासी रवि कोल पुत्र छोटेलाल कोल रेलवे लाइन पर फोन से बात कर रहा था कि अचानक कोयला लदी मालगाड़ी आयी जिसकी चपेट में वह आ गया। शक्तिनगर पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...