गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के समीप लॉजिस्टिक यार्ड के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के पहियों के नीचे आने से बुजुर्ग का शरीर दो हिस्सों में कट गया। चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना की जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किमी नंबर 31/14-15, रेलवे यार्ड के सामने ट्रैक नंबर चार पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर काफी खौफनाक था। बुजुर्ग का शव क्षत-विक्षत हालत में दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां से गुजरी। जांच अधिकारी के अनुसार, मृत...