हरदोई, दिसम्बर 18 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के गांव खखरा के पास मंगलवार को एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी रेलवे के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार 30 वर्ष निवासी महसोना के रूप में हुई। वह रेलवे में ट्रायल मिस्त्री का कार्य करता था। मृतक के तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे लाइन पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब प्रमोद कुमार लाइन के पास चल रहे थे। उसी समय ट्रेन उनकी चपेट में आ गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.