संभल, दिसम्बर 22 -- चन्दौसी रेलवे स्टेशन पर लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में युवक ने मुरादाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से रविवार की सुबह एक युवक 7:45 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर बरेली - अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान युवक प्लेटफार्म नंबर एक पर संटिग कर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने उसे ट्रेन के नीचे से किसी तरह निकाला। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक की जेब से चन्दौसी से अतरौली का टिकट मिला। बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सरकारी अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.