रामगढ़, जनवरी 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा चौक रेलवे क्रॉसिंग के समीप के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला घायल हो गई। घटना रविवार शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे की है। महिला की पहचान बासल थाना क्षेत्र के लेम निवासी सुरेश करमाली की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे चिंता देवी रेलवे लाईन पार कर रही थी, इसी दौरान मालगाड़ी आ गई, जिससे वो घबरा कर गिर पड़ी। हादसे के बाद उसे 108 एंबुलेंस से पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक चिंता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वो अपने घर से दो दिन पहले ही निकली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...