कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जलालपुर बोरियों गांव के समीप बुधवार सुबह रेलवे लाइन पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। वह खेतों की ओर जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जलालपुर बोरियों निवासी 50 वर्षीय हीरालाल पुत्र रामभवन किसानी करता था। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह पैदल खेतों की ओर जा रहा था। गांव के बाहर रेलवे लाइन पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवारीजन भी बदहवाश हालत में रेलवे लाइन किनारे पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.